मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

‘राष्ट्र की मजबूती और सुशासन के लिए भाजपा सरकार जरूरी’ : डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में 652 बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राष्ट्र की एकता, सुशासन और सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए भाजपा सरकार को आवश्यक बताया। वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला ने प्रत्येक बूथ पर 10 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया।

‘राष्ट्र की मजबूती और सुशासन के लिए भाजपा सरकार जरूरी’ : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ,22 जुलाई 2026। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह में 652 बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्र की एकता, सुरक्षा, सुशासन और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बने रहना आवश्यक है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), जनसांख्यिकीय बदलाव और क्षेत्रवार असंतुलित जनसंख्या वृद्धि जैसे विषयों पर प्रभावी नीति और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए सुशासन की इस यात्रा को निरंतर बनाए रखना जरूरी है।

'राष्ट्र की मजबूती और सुशासन के लिए भाजपा सरकार जरूरी' : डॉ. राजेश्वर सिंह

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा “राष्ट्र प्रथम” है और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए सनातन संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन और चुनाव की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, जिन्होंने सरोजनीनगर में समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत किया है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद शुक्ला ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से कम से कम 10 नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रत्येक बूथ और हर परिवार तक पहुंचाई जाए।

समारोह में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 652 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पुष्कर शुक्ला, राजेंद्र वाजपेयी, संजय लोधी, रामाशंकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This
अगला लेख → फॉरेंसिक तकनीक से सशक्त होंगे यूपी के कारागार, कारागार विभाग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun