मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, बुमराह की जल्द हो सकती है मैदान पर वापसी

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, बुमराह की जल्द हो सकती है मैदान पर वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले मुकाबले में 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। हालांकि, इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

पीठ की चोट के चलते बाहर हुए बुमराह

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट लगने के कारण बीच मैच में ही बाहर हो गए थे। इसके बाद से ही वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, जिससे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलना का मौका नहीं मिला था। हालांकि, अब उन्होंने अपनी वापसी की तैयारियां तेज कर दी हैं और फिटनेस टेस्ट के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंचे हैं।

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हो सकती है वापसी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह हाल ही में दूसरी बार एनसीए पहुंचे हैं। पिछली बार गेंदबाजी के दौरान उन्हें हल्का दर्द महसूस हुआ था, जिसके कारण उन्हें कुछ दिनों का आराम करने की सलाह दी गई थी। अब जब वह दोबारा फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे हैं, तो उम्मीद की जा रही है कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती, तो आईपीएल में उनकी वापसी तय मानी जाएगी। हालांकि, इस प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय लग सकता है, जिससे मुंबई इंडियंस को पहले दो मैचों में उनके बिना ही खेलना होगा।

मुंबई इंडियंस को बुमराह की कमी खलेगी

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बुमराह की चोट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा झटका होगी। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि बुमराह जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनके स्वास्थ्य को लेकर आने वाले अपडेट का इंतजार कर रहा है।

आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के फैंस को जसप्रीत बुमराह की वापसी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Share This
टैग: #latest news
अगला लेख → जम्मू-कश्मीर विधानसभा में AAP और बीजेपी विधायकों के बीच टकरा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun