मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Pilibhit : प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक सम्बन्ध, प्रेमविवाह के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

Pilibhit : प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक सम्बन्ध, प्रेमविवाह के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

पीलीभीत में एसपी कार्यालय पहुंची एक युवती ने अपने पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है, पीड़िता ने अपने पति पर प्रेमजाल में फंसाकर कई दिनों तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने व प्रेम विवाह केे बाद दहेज के खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है दहेजलोभी ससुराली उससे 15 लाख रुपये की मांग कर रहे है इसे देने में असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया और आये दिन उसके साथ मारपीट की जा रही। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है,

दरअसल थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का ही युवक ताबिश उसे प्रेमजाल में फसाकर भगा ले गया था और कई दिन तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो 25 जून 2022 को उसने निकाह कर लिया और अपने घर ले आया कुछ दिन बीतने के बाद ताबिश की मां सहित सभी परिवार वालों ने पीड़िता को मारना पीटना शुरू कर दिया और 15 लाख रूपये की मांग की जाने लगी, यही नहीं आरोप है जान से मारने की नियत से विवाहिता का गला रेतने की भी कोशिश की गई लेकिन पीड़िता किसी तरह से बचकर वहां से अपने मायके चली आई तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही है, पीड़िता ने बताया कि पूर्व में थाना न्यूरिया पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया गया था लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद आज एसपी से मामले की शिकायत की है।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun