मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP : जूता फटने से शादी में नहीं पहुंच पाया युवक, दुकानदार को भेजा नोटिस

UP : जूता फटने से शादी में नहीं पहुंच पाया युवक, दुकानदार को भेजा नोटिस

फतेहपुर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां जूता खरीदने वाले युवक ने वकील के माध्यम से दुकानदार को नोटिस दिलाते हुए इलाज में खर्च हुए रुपए के साथ-साथ जूते की रकम वापस करने की मांग की है… ऐसा न करने पर कोर्ट के माध्यम से अपने हक की लड़ाई लड़ेगा… पीड़ित के मुताबिक जूता फटने के कारण वह अपने साले के लड़के की शादी में नहीं जा पाया, जिससे वह मानसिक रूप बीमार हो गया और हालत नाजुक होने पर अपना इलाज कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कराया है।

फतेहपुर जिले के शहर क्षेत्र के कमला नगर, कलेक्टरगंज के रहने वाले ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी जो पेशे से वकील हैं जो अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए शहर स्थित बाटा के शो रूम से 21 नवंबर को एक जोड़ी जूता खरीदा, पीड़ित द्वारा ऑनलाइन पेमेंट भी किया गया, जिसकी पक्की रशीद भी दुकानदार द्वारा दी गई… दुकानदार द्वारा जूते की 6 महीने की गारंटी भी बताई गई, लेकिन चार से पांच दिनों में जूता फट गया… जिसके कारण पीड़ित अपने साले के लड़के की शादी में उपस्थित नहीं हो पाया, इसी कारण वह मानसिक तनाव में आ गया और बीमार पड़ गया, जिसका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया, जिसमे पीड़ित का दवा इलाज में 10 हजार रुपए का खर्च आया… जब पीड़ित मानसिक रूप से स्वस्थ हुआ तो उसने 19 जनवरी 2024 को अपने वकील साथी के माध्यम से दुकानदार को नोटिस दिलवाई, और 15 दिनों के अंदर इलाज में खर्च हुए 10 हजार रुपए, रजिस्ट्री का 2100 रुपए और के जूते का 1200 रुपए वापस करने की मांग की है… ऐसा न करने पर कोर्ट के माध्यम से अपने हक की लड़ाई लड़ेगा।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Pilibhit : प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक सम्बन्ध, प्रेमवि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun