मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Punjab News : पेट्रोल पंपों पर मचा हाहाकार बर्तन तक लेकर पहुंचे लोग

Punjab News : पेट्रोल पंपों पर मचा हाहाकार बर्तन तक लेकर पहुंचे लोग

ड्राइवर एसोसिएशन की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. पेट्रोल पंपों पर हाहाकार मच गया है. पंजाब में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं. ऐसा माहौल संगरूर जिले में देखने को मिल रहा है जहां पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है.

संगरूर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए एक किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. देखने वाली बात तो यह है कि लोग यहां रसोई के बर्तनों में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच गए हैं। संगरूर के पेट्रोल पंपों पर हम लोगों को हाथों में बाल्टी-बाल्टी लिए कतार में खड़े देख सकते हैं. तेल खत्म होने के डर से पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं. पंजाब में बड़ी संख्या में पंपों में तेल खत्म हो गया है और पंप मालिकों ने बोर्ड लगा दिए हैं. बठिंडा में बंद का असर दिख रहा है. 40 फीसदी पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने देशभर में बसों और ट्रकों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दौरान किसी व्यक्ति की मौत होने पर आरोपी ड्राइवर को 10 साल की कैद और 7 लाख रुपये तक के जुर्माने से दंडित करने का कानून पारित किया है. जिसके विरोध में ड्राइवर एसोसिएशन की ओर से पंजाब के ऑयल डिपो पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून के विरोध में ट्रकों और टैंकरों सहित सभी वाणिज्यिक वाहनों के चालकों ने भी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। इसी वजह से सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. ऐसे में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं।

Share This
अगला लेख → असम में बड़ा हादसा , बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun