मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में बिजली शिकायतों के निस्तारण में बड़ा सुधार, जून में 98.62% मामलों का समाधान; आपूर्ति संबंधी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण

लखनऊ, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जून 2026 के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में 98.62 प्रतिशत की सफलता दर्ज की है। वहीं, बिजली […]

यूपी में बिजली शिकायतों के निस्तारण में बड़ा सुधार, जून में 98.62% मामलों का समाधान; आपूर्ति संबंधी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण

लखनऊ, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जून 2026 के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में 98.62 प्रतिशत की सफलता दर्ज की है। वहीं, बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान किए जाने का दावा किया गया है।

यूपीपीसीएल के अनुसार, सरकार का उद्देश्य केवल निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान भी है। भीषण गर्मी और रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद शिकायतों के तेजी से निस्तारण को विभाग की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम बताया गया है।

जून में 17.47 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज

आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में प्रदेशभर से 17.47 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 17.23 लाख से अधिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। कुल मिलाकर शिकायतों के समाधान की दर 98.62 प्रतिशत रही, जिसे उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सभी डिस्कॉम में तेजी से हुआ शिकायतों का समाधान

वितरण निगमों के अनुसार—

  • दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 3.03 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2.99 लाख से अधिक का निस्तारण किया गया।
  • मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 6.45 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 6.39 लाख से अधिक मामलों का समाधान हुआ।
  • पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 2.83 लाख शिकायतों में से 2.77 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया।
  • पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 3.94 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 3.89 लाख से अधिक का समाधान किया गया।
  • कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) में 1.19 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 1.15 लाख से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया।

24 घंटे निगरानी, फील्ड में टीमें तैनात

प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए यूपीपीसीएल की टीमें चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति की निगरानी कर रही हैं। मांग का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलों में अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों तथा वितरण तंत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हेल्पलाइन 1912 होगी और प्रभावी

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत की लगातार निगरानी की जाए तथा उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और बिजली सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Share This
अगला लेख → She says that, on your first toy purchase, discover a pleasu…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun