मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

UP : पीलीभीत से वरुण गांधी का चुनाव लड़ना तय, खरीदे गए चार सेटो में नामांकन पत्र

UP : पीलीभीत से वरुण गांधी का चुनाव लड़ना तय, खरीदे गए चार सेटो में नामांकन पत्र

पीलीभीत : बीजेपी टिकट दे या न दे लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय हो गया है। नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटो में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं। जिसके बाद से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है

संसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत, संसदीय कार्यालय प्रतिनिधि दीपक पांडे व अधिवक्ता एम आर मलिक ने वरुण गांधी के नाम का पर्चा नामांकन कक्ष पीलीभीत से लिया है जिसके बाद यह तय हो गया कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, अब सवाल उठता है कि वरुण गांधी को अगर बीजेपी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय लड़ेंगे या सपा की ओर रुख करेंगे यह साफ नहीं है लेकिन वरुण गांधी ने अपना मन पीलीभीत से ही चुनाव लड़ने का बना लिया है यह साफ हो गया है। इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे।


रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
अगला लेख → UP के सरकारी दफ्तरों से हटेगी योगी-मोदी की फोटो , जाने क्या …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 82% 💨 4 km/h
Dehradun