मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

अक्षय तृतीया 2025: सोना खरीदते समय असली और नकली गोल्ड की ऐसे करें पहचान

अक्षय तृतीया 2025: सोना खरीदते समय असली और नकली गोल्ड की ऐसे करें पहचान

अक्षय तृतीया भारत में समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस साल यह पावन अवसर 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार, इस दिन सोना खरीदना सौभाग्य और सुख-समृद्धि लाता है। अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण, सिक्के या बार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो धोखाधड़ी से बचने के लिए सोने की असलियत पहचानने के तरीकों को जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे करें असली सोने की पहचान:

1. हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच करें

हर हॉलमार्क्ड सोने के गहने पर एक यूनिक HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) नंबर होता है। यह 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है, जो उस गहने की प्रमाणिकता की गारंटी देता है। आप BIS CARE ऐप के जरिए इस नंबर को स्कैन करके गहने की शुद्धता, पंजीकृत ज्वैलर और हॉलमार्किंग सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। याद रखें, बिना हॉलमार्क के गहनों को खरीदने से बचें।

2. असली हॉलमार्क की पहचान कैसे करें

हॉलमार्क असली है या नहीं, इसे जांचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का त्रिकोणीय निशान मौजूद होना चाहिए।
  • सोने की शुद्धता जैसे 22K916 या 18K750 अंकित होनी चाहिए।
  • हॉलमार्किंग सेंटर और निर्माता (ज्वैलर) का लोगो साफ दिखना चाहिए।
  • ज्वैलरी के निर्माण वर्ष का जिक्र भी हॉलमार्क पर होता है।

3. कैरेट और शुद्धता को समझें

सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है:

  • 24 कैरेट – 99.9% शुद्ध
  • 22 कैरेट – 91.6% शुद्ध
  • 18 कैरेट या 14 कैरेट – अपेक्षाकृत कम शुद्ध

कैरेट के आधार पर ही सोने की कीमत निर्धारित होती है। उदाहरण के लिए, अगर 24 कैरेट सोने का बाजार भाव 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 87,083 रुपये होगी। कई बार सुनार 22 कैरेट सोना भी 24 कैरेट के रेट पर बेचने की कोशिश करते हैं, इसलिए सावधान रहें।

4. प्योरिटी सर्टिफिकेट जरूर लें

सोना खरीदते समय प्योरिटी या ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट लेना न भूलें। इसमें सोने की कैरेट क्वालिटी स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए। यदि ज्वैलरी में कोई रत्न (जेमस्टोन) जड़ा हो, तो उसका अलग प्रमाण पत्र भी मांगें।

5. पक्का बिल लें

कई लोग सोने की खरीदारी पर केवल कच्ची पर्ची लेकर संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। हमेशा पक्का बिल लें, जिसमें सोने की कैरेट, शुद्धता, वजन, मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क आदि का पूरा विवरण हो। इससे भविष्य में गहने वापस बेचते समय आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share This
अगला लेख → भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित, 24 घंटे एक्टिव रह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,649 -6 (-0.01%)
निफ्टी 24,246 -4 (-0.02%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun