मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

इसरो के सौर मिशन को मिली एक बड़ी कामयाबी , Aditya L-1 ने भेजी सूरज की रंग-बिरंगी तस्वीरें

इसरो के सौर मिशन को मिली एक बड़ी कामयाबी , Aditya L-1 ने भेजी सूरज की रंग-बिरंगी तस्वीरें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सौर मिशन को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां इसरो के आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान पर लगे सौर पराबैंगनी इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) ने सूर्य की रंगीन छवियां भेजी हैं। वहीं इस टेलीस्कोप ने 6 दिसंबर को सूर्य की ये तस्वीरें लीं, इसरो ने बताया कि सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप ने पहली बार सूर्य की फुल डिस्क तस्वीरें ली हैं।

वहीं, ये तस्वीरें 200 से 400 नैनोमीटर वेवलेंथ की हैं, जिनमें सूरज 11 अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। इसरो ने ये तस्वीरें जारी की हैं. आदित्य एल-1 का एसयूआईटी पेलोड 20 नवंबर, 2023 को लॉन्च किया गया था, जबकि इस दूरबीन ने सूर्य की सतह के प्रकाशमंडल और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें खींची थीं।

क्रोमोस्फीयर वह पतली परत है जो सूर्य की सतह और कोरोना के बाहरी वायुमंडल के बीच मौजूद है, जबकि यह परत सूर्य की सतह से 2 हजार किमी ऊपर है। इन तस्वीरों की मदद से वैज्ञानिक सूर्य का ठीक से अध्ययन कर सकेंगे।

बता दें कि इसरो का ‘आदित्य L1’ अंतरिक्ष यान अपने अंतिम चरण के करीब है और L1 बिंदु में प्रवेश की प्रक्रिया 7 जनवरी, 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है। अंतरिक्ष यान के एल1 बिंदु में प्रवेश की अंतिम तैयारी लगातार चल रही है। आदित्य एल1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।

Share This
अगला लेख → UP : गोरखपुर में आज सीएम योगी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
21°C
Light rain shower
💧 92% 💨 5 km/h
Dehradun