मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित

लखनऊ : किसी भी आपदा में अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी संवेदनशीलता से प्रयास करती है। इसका ताजा उदाहरण उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे में भी दिखाई दे रहा है। हादसे में फंसे यूपी के श्रमिकों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। खुशी की बात ये है कि हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित हैं। सीएम योगी के प्रयासों से उत्तराखंड सरकार यूपी के सभी लोगों के रेस्क्यू में लगी है और हर जानकारी साझा की जा रही है। वहीं सभी 8 लोगों के परिजनों को रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर यहां हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

हर जानकारी से कराया गया अवगत

उत्तर प्रदेश के कुल 8 श्रमिकों के हादसे में फंसे होने की जानकारी मिली है। इनमें 6 लोग श्रावस्ती से, एक लखीमपुर खीरी से और एक मिर्जापुर से हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 8 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल द्वारा टनल आपदा में फंसे मजदूरों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई। इसी तरह, लखीमपुर खीरी के तहसीलदार निघासन द्वारा टनल आपदा में फंसे मजदूर के परिवार से मुलाकात कर उन्हें जानकारी प्रदान की गई। वहीं, मिर्जापुर के आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है।

Share This
अगला लेख → UP : गुटखा थूकने से मना करनें पर दबंगो नें की मारपीट, दर्ज ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun