मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

ऑटो एक्सपो में Kia की नई Carnival पेश, कंफर्ट और लग्जरी फीचर्स का दिखा कमाल

ऑटो एक्सपो में Kia की नई Carnival पेश, कंफर्ट और लग्जरी फीचर्स का दिखा कमाल

किआ इंडिया ने पिछले साल देश में नई कार्निवल लॉन्च की थी। अब कंपनी ने ऑटो एक्सपो में इस एमपीवी का अधिक शानदार और हाई रूफ वर्जन पेश किया है। यह नया मॉडल 6-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे रेगुलर कार्निवल की तुलना में अधिक आरामदायक फीचर्स से लैस किया गया है। हाई रूफ वर्जन मौजूदा मॉडल पर आधारित है, जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण छत पर इंटीग्रेटेड स्टाइलिश रूफ बॉक्स है। डिजाइन के लिहाज से किआ कार्निवल हाई लिमोसिन अपने मौजूदा वर्जन से मिलती-जुलती है।

फीचर्स की झलक

हाई लिमोसिन के इंटीरियर में भी मौजूदा भारतीय स्पेक मॉडल जैसा डिजाइन है। इसमें समान डैशबोर्ड के साथ ज्यादा कंफर्ट के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं। दूसरी पंक्ति में दो बड़ी कैप्टन सीट्स हैं, जिनमें एक्सटेंडेड लेग सपोर्ट, हीटिंग और वेंटिलेशन के लिए इंडिविजुअल स्क्रीन सेटअप, एसी कंट्रोल, केबिन लाइट्स और पर्दे शामिल हैं।
इसके अलावा, इंफोटेनमेंट और ड्राइवर क्लस्टर के लिए दो 12.3 इंच की स्क्रीन, 11 इंच का हेड-अप डिस्प्ले (HUD), लंबर सपोर्ट के साथ 12-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और 8-वे पावर्ड पैसेंजर सीट भी दी गई है।
सुरक्षा के लिहाज से इस मॉडल में 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ईवी6 का नया एडवांस वर्जन भी हुआ पेश

किआ इंडिया ने ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी6 का नया और एडवांस वर्जन भी पेश किया। इसे “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025” के तहत लॉन्च किया गया। इस मॉडल में डिजाइन, सुविधाओं और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का दावा किया गया है।

नए ईवी6 में 84 किलोवाट घंटा क्षमता वाली बैटरी है, जो 650 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान करती है। यह फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है, जो केवल 18 मिनट में बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज कर सकती है। इस नए वर्जन की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि कीमत का खुलासा मई 2025 में किया जाएगा।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ग्वांगू ली ने कहा, “नई ईवी6 के साथ हम भारतीय ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और अगली पीढ़ी की तकनीक का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Share This
अगला लेख → सैफ अली खान पर हमले से जुड़े मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,781 +126 (+0.16%)
निफ्टी 24,280 +30 (+0.12%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun