मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

फरवरी में महंगाई ने पकड़ी रफ्तार, थोक दर 2.38% तक पहुंची

फरवरी में महंगाई ने पकड़ी रफ्तार, थोक दर 2.38% तक पहुंची

फरवरी में थोक मूल्य मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 2.38 प्रतिशत हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों, तेल और पेय पदार्थों जैसे खाद्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के चलते थोक महंगाई में इजाफा हुआ। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में यह दर 2.31 प्रतिशत थी, जबकि फरवरी 2024 में मात्र 0.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस साल फरवरी में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों, गैर-खाद्य सामग्रियों और वस्त्र निर्माण जैसे क्षेत्रों में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण देखी गई।

आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्मित खाद्य उत्पादों में मुद्रास्फीति बढ़कर 11.06 प्रतिशत हो गई, जबकि वनस्पति तेल की कीमतों में 33.59 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं, पेय पदार्थों की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 1.66 प्रतिशत पर पहुंच गई। हालांकि, सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई, जिससे आलू की कीमतें 74.28 प्रतिशत से घटकर 27.54 प्रतिशत रह गईं। ईंधन और बिजली क्षेत्र में भी फरवरी में 0.71 प्रतिशत की अपस्फीति दर्ज की गई, जो जनवरी में 2.78 प्रतिशत थी।

खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट दर्ज

बुधवार को जारी खुदरा महंगाई के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के चलते फरवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति 7 महीनों के न्यूनतम स्तर 3.61 प्रतिशत पर आ गई। खाने-पीने की चीजों के दाम में कमी के कारण खुदरा महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संतोषजनक स्तर 4 प्रतिशत से नीचे पहुंच गई। दूसरी ओर, विनिर्माण क्षेत्र में सुधार के चलते औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) बढ़कर 5 प्रतिशत हो गया। मुद्रास्फीति में आई इस तेज गिरावट से यह संभावना बढ़ गई है कि आरबीआई 9 अप्रैल को होने वाली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों में कटौती कर सकता है।

Share This
अगला लेख → किसानों को राहत! हिमाचल प्रदेश में अब गाय-भैंस का दूध ₹6 प्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun