मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

गढ़चिरौली में पत्नी ने प्रेमिका का फोटो दिखाया, पति ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी

गढ़चिरौली में पत्नी ने प्रेमिका का फोटो दिखाया, पति ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के अंतरगांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नवविवाहिता महिला की हत्या उसी के पति ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने पति के मोबाइल में उसकी प्रेमिका की तस्वीरें देख ली थीं और इस बारे में जवाब मांगा था। यह मामला कोडगुल पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत आता है।

महिला की पहचान 21 वर्षीय चमेली प्रदीप हारामी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम प्रदीप बालसिंह हारामी (32) है। आरोपी ने पहले हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। उसने यह दिखाने का प्रयास किया कि जैसे चमेली पानी भरते वक्त फिसलकर गिर गई और सोफे की लकड़ी से टकराकर उसकी जान चली गई।

सच्चाई पांच दिन बाद सामने आई

घटना के पांच दिन बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने जांच तेज की और सख्ती से पूछताछ में प्रदीप ने हत्या की बात कबूल कर ली।

1 अप्रैल 2025 को जब घर में सिर्फ प्रदीप और उसकी पत्नी चमेली मौजूद थे, उसी दौरान यह वारदात हुई। माता-पिता और बहन खेतों में काम करने गए थे। इस बीच चमेली ने पति के फोन में उसकी प्रेमिका की तस्वीरें देख लीं और उससे सवाल किए। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और प्रदीप ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार डाला।

सीन बनाने की कोशिश और झूठा शोक

हत्या के बाद प्रदीप ने कमरे की हालत बदल दी ताकि लगे कि यह एक हादसा है। फिर वह लकड़ी लाने के बहाने घर से निकल गया। जब बहन खेत से लौटकर घर आई, तो उसने चमेली को मृत पाया और भाई को फोन किया। प्रदीप ने फिर नाटक किया और पत्नी की मौत का दुख जताते हुए उसे निजी अस्पताल ले गया।

जब वह चमेली का अंतिम संस्कार करने जा रहा था, तभी मृतका के मायकेवालों ने पोस्टमार्टम की मांग की। इसके बाद ही हत्या की सच्चाई सामने आई।

पहले भी कर चुका है प्रेमिका की हत्या

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदीप इससे पहले भी एक हत्या कर चुका है। 2018 में उसने अपनी प्रेमिका पीलेश्वरी कुमरे की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे, जिसके बाद शादी की बात हुई। लेकिन शादी से बचने के लिए प्रदीप ने पीलेश्वरी को कुरखेड़ा के जंगल में ले जाकर उसका गला रेत दिया था। इस मामले में वह दोषी पाया गया और 5 साल जेल में रहा।

जमानत पर रिहा होने के बाद उसके परिवारवालों ने उसकी शादी चमेली से करवा दी। उसने अपने अतीत के अपराधों को छुपाकर यह विवाह किया। शादी के बाद जब चमेली को प्रदीप के पुराने रिश्तों का पता चला तो उसने नजरअंदाजी कर दी, लेकिन जब दूसरी प्रेमिका की फोटो मोबाइल में मिली तो वह भड़क गई। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसकी जान चली गई।

आरोपी गिरफ्तार

5 अप्रैल 2025 को पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This
अगला लेख → जानलेवा बीमारी का कहर, सबसे ताकतवर देश में मौतों का सिलसिला …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun