मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

दिवाली पर किसी को भी उपहार में नहीं देनी चाहिए ये चीजें , चली जाती है घर की बरकत

दिवाली पर किसी को भी उपहार में नहीं देनी चाहिए ये चीजें  , चली जाती है घर की बरकत

दीपावली का त्यौहार खुशियों, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन घरों में दीप जलाकर देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इसके साथ ही अपनों को उपहार देने की परंपरा भी जुड़ी हुई है, जिससे त्यौहार की खुशियां और बढ़ जाती हैं। चाहे पड़ोसी हों, सहकर्मी, परिवार के सदस्य या फिर मित्र, सभी को कुछ न कुछ उपहार देना इस पर्व का अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें दिवाली पर उपहार में देने से बचना चाहिए, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये चीजें घर की सुख-शांति और बरकत को प्रभावित कर सकती हैं।

दिवाली पर घड़ी उपहार में न दें:
घड़ी को समय के बीतने का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन के गुजरते समय की ओर इशारा करती है। दिवाली, वर्तमान को खुशहाल बनाने और भविष्य को उज्ज्वल करने का पर्व है। इस मौके पर घड़ी देना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि इसे नकारात्मक ऊर्जा के प्रसार से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घड़ी उपहार में देने से नेगेटिविटी फैलती है, जो आपके लिए और उपहार पाने वाले के लिए उचित नहीं है।

काले रंग के वस्त्र न दें:
दिवाली प्रकाश और रंगों का पर्व है, जो अंधकार पर विजय का प्रतीक है। इस दिन रंग-बिरंगे दीयों और रंगोलियों से घर सजाए जाते हैं। ऐसे में काले रंग का उपयोग अशुभ माना जाता है। इस कारण दिवाली पर न तो काले कपड़े पहनने चाहिए और न ही किसी को उपहार स्वरूप देने चाहिए।

नुकीली वस्तुएं न दें:
वैसे तो किसी भी मौके पर नुकीली चीजें जैसे चाकू या कैंची गिफ्ट नहीं की जाती हैं, लेकिन दिवाली पर विशेष रूप से इन्हें उपहार में देने से बचना चाहिए। साथ ही धनतेरस पर भी नुकीली चीजें खरीदने की सलाह नहीं दी जाती।

सोने-चांदी के सिक्के न दें:
आमतौर पर सोने-चांदी के सिक्के उपहार स्वरूप देना शुभ माना जाता है, लेकिन दिवाली पर इसे देने से परहेज करना चाहिए। विशेषकर, अगर सिक्के पर लक्ष्मी या गणेश जी की तस्वीर अंकित हो, तो इसे उपहार में देना घर की बरकत को किसी और को सौंपने जैसा माना जाता है।

फुटवियर न दें:
अगर आप दिवाली पर किसी को पसंदीदा जूते या चप्पल उपहार में देने का विचार कर रहे हैं, तो इसे टाल दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के समय जूते-चप्पल उपहार में देने से घर में सुख-शांति और समृद्धि पर असर पड़ता है, और आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।

Share This
अगला लेख → बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा , लॉरेंस बिश्नोई के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun