मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले

नई दिल्ली- कोरोना संक्रमण आंकड़े रोज़ नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 261,500 नए कोरोना केस आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,38,423 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 234,692 नए केस आए थे. कोरोना की पहली लहर में 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 28 लाख 9 हजार 643
कुल एक्टिव केस- 18 लाख 1 हजार 316
कुल मौत- 1 लाख 77 हजार 150
कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 डोज दी गई
UP में एक दिन में सर्वाधिक 120 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई. वहीं, संक्रमण के 27,357 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले सितंबर 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 113 लोगों की मौत हुई थी. राज्य में अब तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, संक्रमण से अब तक 9,703 लोगों की मौत हुई है.

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 18 अप्रैल तक देशभर में 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 26 लाख 84 हजार 956 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

Share This
अगला लेख → बड़ी खबर- 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun