मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा संघर्ष

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा संघर्ष

लखनऊ – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष के तीसरे चरण में दिनांक 21 सितम्बर, 2023 को संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल के कार्यालय (शिक्षा भवन) पर मध्यान्ह 12.00 बजे से धरना होगा जिसमें लखनऊ, हरदोई, रायबेरली, सीतापुर, लखीमपुर एवं उन्नाव जनपद के शिक्षक एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

धरने के समापन अवसर पर सायं 03 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम की शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, प्रधानाचार्यो की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 और शिक्षकों की पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12 को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में सम्मिलित किया जाना, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्तें, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण एवं बकाया वेतन भुगतान सहित 18 सूत्रीय ज्ञापन मा0 मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा।

सभी शिक्षक साथियों से अनुरोध है कि 21 सितंबर 2023 को संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ के कार्यालय पर मध्यान्ह 12:00 बजे से आयोजित धरना में सम्मिलित होकर शिक्षक एकता को मजबूत करें तथा अपनी अस्मिता की रक्षा करें, डा0 आर0पी0 मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता, डा0 आर0के0 त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, विश्वजीत सिंह- कोषाध्यक्ष, आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा0 मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी।

Share This
अगला लेख → B.com करने के बाद इन सेक्टर्स में बना सकते है करियर, मिलेगी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun