यूपी में कोरोना के आज 6692 मामले,राजधानी में 1000 का आंकड़ा पार
लखनऊ – यूपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। प्रदेश में रविवार को संक्रमितों की संख्या 6000 को पार कर गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 6692 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 59963 है। पिछले तीन दिनों में एक्टिव केस की संख्या में कुछ कमी आई है। आज भी नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।
प्रदेश की राजधानी की बात करे तो यहाँ कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही है आज कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 1006 दर्ज हुआ है वही कानपूर में आकड़ो में कमी आयी है यहाँ कुल 362 केस सामने आये है वही प्रयागराज में 413 ,वाराणसी में 190 संख्या दर्ज हुई है।
राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड 1006 संख्या दर्ज हुई है क्षेत्र के हिसाब से बात करे तो आज लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 4721 लोगो के सैम्पल टीमों द्वारा लिये गये है।
आज कैसरबाग 12,आशियाना 29, इंदिरा नगर 45, आलमबाग 33, ठाकुरगंज 29, तालकटोरा 37, हसनगंज 21, गोमती नगर 52, हजरतगंज 28, मड़ियांव 31, रायबरेली रोड 35, अलीगंज 29, जानकीपुरम 30, महानगर 28, कैण्ट 31, चौक 28, चिनहट 39, पारा 19, नाका 29, सहादतगंज 21, गोमती मनगर विस्तार 18, विकासनगर 27, कृष्णानगर 28 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।