मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाकों से गिरे 8 मकान, 5 लोगों की मौत

UP के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाकों से गिरे 8 मकान, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में आए दिन विस्फोट हो रहे हैं। इस बार बरेली जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. बुधवार देर शाम हुए विस्फोट से फैक्ट्री के आसपास के आठ घर ढह गए, जिससे मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध रूप से एक पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. इस पटाखा फैक्ट्री के आसपास आवासीय मकान भी बने हुए थे, जिनमें लोग रहते थे। गांव निवासी रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम और नासिर सिरौली बाजार में आतिशबाजी का काम करते हैं। रहमान शाह भी चोरी-छिपे अपने घर पर पटाखे बनाकर देते थे.

बुधवार को कल्याणपुर गांव में रहमान शाह के घर रखी आतिशबाजी में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाकों की आवाज सुनकर लोग सहमत हो गए। लोगों ने बाहर आकर देखा तो रहमान का घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका था। वहीं इस विस्फोट से आसपास के आठ अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना सिरौली थाने और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर सिरौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में रहमान शाह की बहू समेत पांच लोगों की दबकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी ट्रैफिक और सीओ मीरगंज को मौके पर भेजा. एसएसपी का आदेश मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गये. दोनों अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है.

Share This
अगला लेख → सपा नेता मोईद खान की बढ़ीं मुश्किलें , गैंगरेप के बाद धोखाधड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,659 +893 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun