Business

ऑल टाइम हाई के बाद सोने के दाम में मामूली गिरावट, 11 सितंबर 2025 को जानें आपके शहर का ताजा भाव l

सोने के दाम में एक बार फिर गिरावट आई है। पिछले दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद आज 11 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,09,420 प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,426 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

सोने के दामों में इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालने की प्रवृत्ति को बताया जा रहा है। इसके बावजूद, सोना निवेश करने वालों के लिए अभी भी आकर्षक विकल्प बना हुआ है, क्योंकि इसके दामों में उतार-चढ़ाव के बीच लंबी अवधि में यह सुरक्षित निवेश माना जाता है।

चांदी के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज चांदी का दाम लगभग ₹1,25,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा है, जो त्योहारी सीजन में मांग के कारण सामान्य स्तर पर बना हुआ है।

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग समान स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले हफ्तों में सोने और चांदी के दामों में हल्की उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं, इसलिए निवेशकों को सजग रहना चाहिए।

इस गिरावट के बावजूद सोने को परंपरागत और भरोसेमंद निवेश माना जाता है, खासकर त्योहारी और शादी के मौसम में इसकी मांग में वृद्धि देखने को मिलती है।

इसलिए यह समय निवेशकों के लिए सोच-समझकर कदम उठाने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button