Jilla-News

पंजाब में CM मान का दिवाली गिफ्ट, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 40% बढ़ा; हर महीने 14 हजार रुपये तक बढ़ेगी सैलरी

दिवाली से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 6,507 कंप्यूटर टीचर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके बाद इन कर्मचारियों का DA 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले का सीधा असर हजारों कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर पड़ेगा। इसके अलावा समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं भी नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, DA में बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग बेसिक सैलरी वाले कंप्यूटर टीचर्स को हर महीने 6,000 से 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है, उनकी मासिक सैलरी में करीब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को 10,000 रुपये और 35,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को 14,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस फैसले के साथ सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। सरकार के इस निर्णय से कंप्यूटर टीचर्स के साथ-साथ समग्र शिक्षा के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनवरी 2025 में भी बढ़ाया गया था DA

पंजाब सरकार इससे पहले जनवरी 2025 में भी कंप्यूटर टीचर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर चुकी है। उस समय DA 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 181 प्रतिशत किया गया था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हुई थी। तब 15,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को 4,950 रुपये, 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को 8,250 रुपये और 35,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को 11,550 रुपये का मासिक लाभ हुआ था।

अब एक बार फिर DA में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कंप्यूटर टीचर्स की मासिक कमाई में इजाफा होगा। वहीं, समग्र शिक्षा के 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने के फैसले को भी कर्मचारियों के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button