मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा’, मोहन भागवत के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ ‘असली महाभारत यूपी से होगी’, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला BJP का ‘रीजनल चक्रव्यूह’ तैयार! यूपी चुनाव के लिए 5 दिग्गज किराए के घरों में रहकर संभालेंगे मोर्चा यूपी के रण में उतरेंगे अमित शाह! 30 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की CBI करेगी जांच, भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग मानी पंजाब में नशे पर मान सरकार को घेरने की तैयारी, 21 दिनों में दूसरी बार आएंगे अमित शाह गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद ‘पहले उपद्रव होते थे, अब रूल ऑफ लॉ’, महानवमी पर CM योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना श्रद्धा दुबे केस में बड़ा एक्शन, ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा हटाए गए; आरोपी अब भी फरार यूपी के सरकारी कर्मचारियों की दिवाली होगी खास? बोनस और 3% DA बढ़ोतरी की तैयारी

इंदौर में गरबा के दौरान फायरिंग, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की गोली से युवक घायल

इंदौर में गरबा के दौरान फायरिंग, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की गोली से युवक घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। एमआईजी थाना क्षेत्र की कृष्णा बाग कॉलोनी में हुए इस घटनाक्रम में रक्षित नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी नीरज ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो से तीन राउंड फायरिंग की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात करीब सवा 10 बजे की है। कृष्णा बाग कॉलोनी में गरबा कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गली में महिलाएं और बच्चे कुर्सियां लगाकर बैठे हुए थे। इसी बीच कॉलोनी में रहने वाला केशव वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। रास्ते में कुर्सियां लगी होने के कारण उसे परेशानी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। इसके बाद केशव ने अपने पिता नीरज को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नीरज लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर मौके पर पहुंचा। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली रक्षित के पेट में लग गई।

फायरिंग की आवाज सुनते ही गरबा आयोजन में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घायल रक्षित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज और उसके बेटे केशव को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा और फायरिंग कैसे हुई।

घटना में लाइसेंसी रिवॉल्वर के इस्तेमाल को लेकर भी पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गरबा आयोजन के दौरान हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *