CM योगी का बड़ा प्लान, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए 4.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी सरकार
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक महीने तक बड़ा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन मिलकर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सरकार की योजनाओं और पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गुजरात के सामने पानी, कनेक्टिविटी और विकास से जुड़ी कई चुनौतियां थीं। उनके मुताबिक, लंबे समय की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के जरिए इन समस्याओं पर काम किया गया और गुजरात को विकास के मॉडल के तौर पर आगे बढ़ाया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस दौरान दुनिया के सामने अपनी अलग पहचान बनाई है और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की सफल मेजबानी की है। योगी ने इसे नए भारत की बदलती तस्वीर से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
अभियान को लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में कई बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के नेता और का