National-News

अखिलेश के रामलला दर्शन को लेकर मंत्री का बयान चुनाव में हार के डर से जा रहे अयोध्या

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रामलला के दर्शन को लेकर अखिलेश यादव कंफ्यूज हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके इस कदम से एक वर्ग विशेष का वोट सपा से खिसक न जाए। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा को अब एहसास हो गया है कि जाति और तुष्टीकरण की राजनीति से काम नहीं चलेगा, इसलिए उसे भी रामलला की शरण में आना पड़ रहा है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख पर हिंदुओं का वोट हासिल करने के लिए स्वांग रचने का आरोप लगाया।मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में रामभक्तों पर गोली चलवाई गई थी। देश और प्रदेश का कोई भी सनातनी सपा की इस करतूत को भूला नहीं है। आज अखिलेश यादव सनातनी बनने का ढोंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी असलियत से यूपी का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। अखिलेश और सपा को केवल एक जाति और एक वर्ग से प्रेम है। बाकी उन्हें हिंदुओं से कोई मतलब नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button