मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

China : स्कूल के डॉरमेट्री में लगी भीषण आग, 13 बच्चों की दर्दनाक मौत

China : स्कूल के डॉरमेट्री में लगी भीषण आग, 13 बच्चों की दर्दनाक मौत

मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे तीसरी क्लास के थे.

चीन के सरकारी अखबार ‘द पीपल्स डेली’ ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे हेनान के यानशानपु गांव के यिंगकाई स्कूल में आग लगने की सूचना मिली।

हेबेई प्रांत के एक शिक्षक ने सरकारी मीडिया आउटलेट जोंगलान न्यूज को बताया कि मारे गए सभी बच्चे तीसरी कक्षा के छात्र थे।

चीन के सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि घटनास्थल से बचाए गए एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बचावकर्ता तुंरत घटनास्थल पर पहुंचे और रात 11.38 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

‘बीबीसी’ की खबर के मुताबिक, नानयांग सिटी के समीप स्थित स्कूल के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार मृतकों की पहचान और आग लगने के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

खबर के अनुसार आग की सूचना मिलने के बाद उसे एक घंटे से भी कम समय में बुझा दिया गयाा

Share
अगला लेख → ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला पोस्टर हुआ जारी, इस दिन रिली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *