मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो का ऐलान अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी – मायावती

जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो का ऐलान अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी – मायावती

लखनऊ – लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने बड़ा एलान किया है,अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने बड़ा एलान किया है.उन्होंने कहा है की बसपा आने वाला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी वह इंडिया और एनडीए दोनों से फ़िलहाल कोई अलायंस नहीं करेगी.उन्होंने कहा है कि बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा अलायंस में वोट ट्रांसफर नहीं होता.हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले ही लड़ेगी. मायावती ने कहा कि हम इंडिया अलायंस में शामिल नहीं होंगे.

बसपा चीफ ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी. हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले इसलिए लड़ती है क्योंकि इसकी कमान एक दलित के हाथों में है.

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा आम चुनाव अकेले लड़ेगी. हम किसी गठबंधन में नहीं जाएंगे. साल 2007 की तरह हमारी पार्टी लोकसभा में भी बेहतर परिणाम देगी. हमारी पार्टी का सर्वोच्च नेतृत्व एक दलित के हाथ में है. गठबंधन करने पर हमारा वोट तो उन्हें मिल जाता है. मगर उनका वोट ख़ासकर सवर्ण वोट हमें नहीं मिलता है.

मायावती ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान होता है. देश की अधिकांश पार्टियाँ बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती हैं. मायावती यह संभावना भी जता रही हैं कि ईवीएम का सिस्टम कभी भी खत्म हो सकता है.

Share
अगला लेख → मुख्यमंत्री योगी ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *