मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

UP : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी , सात बच्चों समेत 15 की मौत

UP : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी , सात बच्चों समेत 15 की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई. मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिसकर्मी और ग्रामीण बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरी. हादसे (Big एक्सीडेंट इन कासगंज) के वक्त ट्रॉली में सवार सात बच्चों और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना स्थल पर हंगामा और चीख-पुकार मच गई।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही सीएम योगी ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये देने का निर्देश दिया है. इसके अलावा उन्होंने सभी घायलों को समुचित निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालु नें संगम में लगाई आस्था की डु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *