मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

Suresh Pachauri Joins BJP : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश पचौरी बीजेपी में हुए शामिल

Suresh Pachauri Joins BJP : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश पचौरी बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. वह कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।

प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से तीन बार सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह बीजेपी विधायक चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

सुरेश पचौरी ने अपना राजनीतिक करियर 1972 से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया। इसके बाद वह 1984 में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी बने। सुरेश पचौरी ने केंद्रीय रक्षा, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्षता भी की।

Share
अगला लेख → अनुप्रिया पटेल को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा ,गृह मंत्रालय का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *