मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

Chhattisgarh : बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुआ जोरदार ब्लास्ट , हादसे में 9 लोगों की मौत

Chhattisgarh : बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुआ जोरदार ब्लास्ट , हादसे में 9 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ है, इस विस्फोट में 10 से 12 लोगों के मरने की खबर है और कई अन्य घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं, यह घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड गनपाउडर फैक्ट्री की है.

इस फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुआ. धमाके के बाद फैक्ट्री के आसपास भीड़ जमा हो गई. रायपुर के महकारा अस्पताल में 7 लोगों को लाया गया है, जिनमें से एक की मौत हो गई है. वहीं 6 लोगों का इलाज चल रहा है. इसके अलावा कई लोगों को रायपुर एम्स और आसपास के अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में हुआ, यहां बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, हादसे के वक्त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे. जिस इलाके में बारूद की फैक्ट्री थी उस इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर देखने लगे। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

Share
अगला लेख → रिटायर IAS अधिकारी की पत्नी की हत्या , मामले की छानबीन में ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *