मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

UP : फ़र्ज़ी अधिकारी बन वसूली करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

UP : फ़र्ज़ी अधिकारी बन वसूली करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

गोंडा जिले की मनकापुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर व नारकोटिक्स अधिकारी बनकर भांग की दुकानों पर चेकिंग करके अवैध वसूली करके लूट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तीन फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के परिचय पत्र,भांग की दुकान से लूटे गए 9500 रूपए की नगदी एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी विशाल गुप्ता के खिलाफ जिले में महिला सिपाही से रंगदारी मांगने और भांग की दुकानों पर अवैध वसूली करके लूट करने के 4 मुकदमे पहले से ही दर्ज है। फिलहाल सभी आरोपियों विशाल गुप्ता, अमन शुक्ला और मनीष मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज मनकापुर कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। बीते जनवरी के महीने में आरोपी विशाल गुप्ता ने महिला थाने में तैनात एक आरक्षी को ब्लैकमेल करके 100000 की रंगदारी मांगी थी जिसको लेकर के नगर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

वीओ- वही पूरी घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि विशाल गुप्ता ने आप को फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर औऱ नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बना करके 2 अन्य आरोपियों के साथ भांग की दुकानों पर जाते थे। वहां पर चेकिंग करते थे और चेकिंग करने के नाम पर दुकान बंद करने की धमकी देकर के अवैध वसूली करते थे। पैसा ना देने पर काउंटर में रुपयों छीन करके फरार हो जाते थे। जिसको लेकर के जिले के अलग-अलग थानों में तीन मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल गुप्ता, अमन शुक्ला मनीष मौर्य को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों ने मनकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक लाइसेंस की भांग की दुकान पर नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बना करके दुकान चेक किए थे और 9000 काउंटर में रखें छीन कर फरार हो गए थे। साथ ही इन्होंने जनवरी महीने में एक महिला सिपाही से भी एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज पुलिस जांच कर रही है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → All Eyes on Rafah : क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है ये…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *