मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 7 हजार लोग करेंगे रोज़ दर्शन

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 7 हजार लोग करेंगे रोज़ दर्शन

जम्मू – माता वैष्णो देवी के भक्तो के लिए अच्छी खबर है ,जल्द ही शुरू होंगे माता के दर्शन माँ वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एसओपी तैयार कर ली है। प्रतिदिन 5 से 7 हजार लोगों को दर्शन की अनुमति होगी। दर्शन के लिए कटरा आने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

दरबार में सुबह शाम पूजा हो रही है। बाबा शिवधर के वंशज यहां पूजा कर रहे हैं। ये लोग 500 साल से पूजा कर रहे हैं। अभी परिवार के चार लोग – अमीर चंन्द्र, सदुर्शन, लोकेश और पारस बारी-बारी से पूजा करते हैं।

बोर्ड की तरफ से बताया गया है की पिछले 500 सालों में यह पहली बार हुआ है कि दर्शन रोक दिया गया है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी यहां दर्शन पर पाबंदी नहीं लगाई गई थी। अब कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। इसको लेकर श्राइन बोर्ड काम कर रहा है।

दर्शन को लेकर तैयारी चल रही है, लेकिन तारीखों को लेकर अंतिम फैसला अथॉरिटी को ही करना है। स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एसओपी लगभग तैयार हो चुकी है। इस बार दर्शन की प्रक्रिया में बदलाव होगा।

भीड़ को काबू रखने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए दर्शन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों का कटरा ट्रेक एंट्री प्वाइंट और भवन के पास स्क्रीनिंग होगी। मास्क पहनने या चेहरे को ढकने जरूरी होगा। जगह-जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी

Share
अगला लेख → सवर्णो पर हो रहे लगातार अत्याचार - सवर्ण महाँसंघ फ़ाउण्डेशन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *