मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

इस बार इतिहास के सबसे फर्जी चुनाव होंगे,चुनाव टाल देना चाहिए – ट्रम्प

इस बार इतिहास के सबसे फर्जी चुनाव होंगे,चुनाव टाल देना चाहिए – ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सुझाव दिया है कि 2020 में होने वाला इलेक्शन टाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मेल-इन बैलेट (चिट्ठी के जरिए वोटिंग) से वोटिंग होनी है। यह अमेरिकी इतिहास के सबसे गलत और फर्जी चुनाव साबित होंगे। यह अमेरिका के लिए बेहद शर्म की बात होगी। ट्रम्प ने यह बात राष्ट्रपति चुनाव से ठीक 96 दिन पहले कही है।

अमेरिका के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव की तारीख बदलने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं है। इसके लिए ट्रम्प को संसद के दोनों सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट से बिल मंजूर कराना होगा। सीनेट में तो ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। लेकिन, निचले सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है।

अगर ट्रम्प दोनों सदनों से बिल पास भी करा लेते हैं तो भी वे ज्यादा समय तक चुनाव नहीं टाल पाएंगे। अमेरिका के संविधान के 20 अमेंडमेंट के तहत राष्ट्रपति चुनाव 20 जनवरी तक हर हाल में कराने होंगे।

Share
अगला लेख → इस्लामाबाद हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच करेगी कुलभूषण जाधव मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *