Astrology-News

इन राशियों पर रहती है शनि देव की कृपा, बनी रहती है अच्छी दृष्टि

ज्योतिष डेस्क – शनिदेव न्याय व कर्म के ग्रह माने जाते हैं। इन की बुरी दृष्टि से बचने के लिए लोग अनेक उपाय करते है। वही शनि मेहनती और गरीब और जरूरत मंदो की सेवा करने लोगों का साथ देते है और उनपर इनकी हमेशा अच्छी दृष्टि रहती है। कहा जाता है की शनि की कुछ राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं।

तुला राशि – इस राशि के लोगों पर हमेशा शनि की अच्छी दृष्टि रहती है। तुला राशि के लोग विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग विवाद से दूर रहते हैं। तुला राशि के लोग मेहनत और ईमानदारी से जीवन निर्वाह करना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस राशि के लोग मेहनती हों और गरीबों की सहायता करने वाले हों तो उनकों सफलता निश्चित ही मिलती है।

कुंभ राशि – कुम्भ राशि पर शनि मेहरबान रहते हैं। शनि देव कुंभ राशि के स्वामी है। इस राशि के लोगों को शनि हमेशा मेहनत का फल देते हैं। इनके थोड़े से प्रयत्न से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कुंभ राशि के जातक बहुत सीधे और शांत होते हैं। ये किसी से धोखा आदि नहीं करते हैं। न्याय प्रिय देवता शनि इसी वजह से इस राशि के लोगों पर अपनी अच्छी दृष्टि रखते हैं।

मकर राशि – इस राशि के जातको पर भी शनिदेव की अच्छी नजर रहती है। शनिदेव इस राशि के लोगों को हमेशा उनके अच्छे कार्यों का फल समय पर देते हैं। इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहती है। मकर राशि के लोग गंभीर और सहनशील होते है। ये लोग मन के विपरीत कभी कुछ नहीं करते। शनि अगर इनकी राशि में अच्छा होते तो वारे न्यारे कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button