मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद सपा में शामिल

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद सपा में शामिल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

सपा में शमिल होने के बाद शायान मसूद ने इमरान मसूद को लेकर कहा, “मैं इमरान मसूद की विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखता. उत्तर प्रदेश में अगर आप बीजेपी को हराना चाह रहे तो आपको बीजेपी के खिलाफ बोलना पड़ेगा. वो अखिलेश यादव पर अटैक कर रहे हैं. अखिलेश यादव ही बीजेपी को हराएंगे और अगर आप उन्हीं पर हमला कर रहे हैं तो इसका मतलब आप सीधे-सीधे बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाह रहे हैं. मेरे और उनके वैचारिक मतभेद हैं इसलिए उनको छोड़कर अखिलेश यादव का हाथ थामा है.

शायान मसूद ने आगे कहा, “उन्होंने सिंपल प्वाइंट एजेंडा बना लिया है कि सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव पर हमला करना है. आप हराना बीजेपी को चाह रहे हैं और लड़ाई समाजवादी पार्टी से लड़ रहे हैं. अपने पर्सनल फायदे के लिए आप उस पर हमला कर रहे हैं जो फिरकापरस्त ताकतों को रोक सकता है. इसलिए मैंने उनका दामन है और हम अखिलेश यादव का मजबूत करना चाहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा सीधा एजेंडा यही है कि भारतीय जनता पार्टी हारे और फिरका-परस्त हारें.” पार्टी ज्वाइन करने के बाद शायान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आप देख रहे हैं कि पीडीए की स्वीकार्यता बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है. लोगों के अंदर इस बात को लेकर उत्साह है कि इस बार उत्तर प्रदेश के अंदर बदलाव आए

Share
अगला लेख → अखिलेश के जाट समाज पर दिए गए बयान पर बोली मायावती

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *