मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

भगवंत मान की कहानी अब पर्दे पर: ‘सतौज टू संसद’ में दिखेगा बचपन से राजनीति तक का सफर

भगवंत मान की कहानी अब पर्दे पर: ‘सतौज टू संसद’ में दिखेगा बचपन से राजनीति तक का सफर

चंडीगढ़: ‘सतौज टू संसद’ में दिखेगा भगवंत मान का गांव से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘सतौज टू संसद’ अब दर्शकों के सामने आने वाली है। डिस्कवरी चैनल पर इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 30 अगस्त को किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री को सात भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इसका ट्रेलर भी सार्वजनिक किया जा चुका है।

गांव सतौज से संसद और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक

‘सतौज टू संसद’ में भगवंत मान के संगरूर जिले के गांव सतौज में बीते बचपन से लेकर मनोरंजन जगत में पहचान बनाने और फिर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तक के सफर को दिखाया गया है।

डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों को जोड़ते हुए यह बताने की कोशिश की गई है कि किस तरह ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर भगवंत मान ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और इसके बाद राजनीति का रुख किया।

मनोरंजन से राजनीति तक का सफर

फिल्म में भगवंत मान के शुरुआती राजनीतिक जुड़ाव से लेकर पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब और फिर आम आदमी पार्टी के साथ उनके सफर को शामिल किया गया है।

इसके अलावा 2014 और 2019 में संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचने और इसके बाद 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री बनने तक की राजनीतिक यात्रा को भी डॉक्यूमेंट्री में प्रमुखता दी गई है।

परिवार और दोस्तों के अनुभव भी होंगे शामिल

‘सतौज टू संसद’ को केवल भगवंत मान के राजनीतिक सफर तक सीमित नहीं रखा गया है। डॉक्यूमेंट्री में उनके परिवार और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के अनुभव भी शामिल किए गए हैं।

उनकी मां और बहन के साथ-साथ मनोरंजन क्षेत्र में उनके साथ काम कर चुके दोस्तों के अनुभवों के जरिये उनके बचपन, व्यक्तित्व, संघर्ष और जीवन के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की गई है।

सतौज टू संसद’ नाम भी भगवंत मान की उस यात्रा को दर्शाता है, जो संगरूर के गांव सतौज से शुरू होकर मनोरंजन जगत, संसद और फिर पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक पहुंची।

Share
अगला लेख → राजभर की अखिलेश को नसीहत 'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *