मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार में आज से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन,क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद ?

बिहार में आज से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन,क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद ?

पटना – कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में नितीश कुमार की सरकार ने पूरे राज्य में फिर 31 जुलाई तक लॉक डाउन लगा दिया है इसमें सभी सरकारी कार्यालय(कुछ को छोड़कर), दुकानें, धार्मिक स्थल बंद रखने के आदेश दिए हैं. यह पूर्ण बंदी पूरे प्रदेश 16 से लेकर 31 जुलाई तक लागू रहेगी.

राज्य के गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना मामलो के बढ़ने के कारण प्रतिबंध लगाया जा रहा है. पटना सहित कई जिलों में पहले से ही यह प्रतिबंध लागू है. इस दौरान मालवाहक वाहन चलते रहेंगे.

कृषि कार्य, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां, औद्योगिक गतिविधियां, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये जारी रहेंगी. आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों चिकित्सा सेवाओं, खाद्यान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकानों, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग एवं एटीएम, पोस्ट ऑफिस, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाओं को भी इस आदेश से बाहर रखा गया है.

इस दौरान गुड्स ट्रांसपोर्ट पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी. पूरे राज्य में मालवाहक वाहन बिना किसी रोक-टोक के चलेंगे. इसके साथ ही माल की लोडिंग और अनलोडिंग किसी भी वेयरहाउस पर जारी रहेगी. मोटर गैराज भी पहले की तरह काम कर सकेंगे.

Share
अगला लेख → Corona news - एक दिन में आए 32 हजार से ज्यादा मामले, संक्रम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *