मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

द्वारका में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप

द्वारका में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप

दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में तैनात 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका नाजिया खानम तीन महीने की गर्भवती थी। परिवार ने उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों को आशंका है कि नाजिया की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया हो सकता है।

एफआईआर के अनुसार, नाजिया की शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी। मृतका के पिता तवाब खान ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही नाजिया को पति अजम अली खान, सास समीम निशा, ससुर बाबर अली खान और परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से कथित रूप से परेशान किया जा रहा था।

परिजनों का दावा है कि नाजिया फोन पर लगातार अपने साथ होने वाली गाली-गलौज, मारपीट और कथित धमकियों की जानकारी मायके वालों को देती थी। पिता के मुताबिक, समझाने के बावजूद उसके पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

परिवार के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे उन्हें फोन के जरिए नाजिया की मौत की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मायके वाले उसके घर पहुंचे। वहां की परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने मौत को लेकर संदेह जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस के मुताबिक, पति ने पूछताछ में बताया कि नाजिया के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद पति ने कथित तौर पर उसे कमरे की खिड़की से लटका हुआ देखा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और तस्वीरें लीं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।

Share
अगला लेख → 2027 में महंगा हो सकता है खाना! खाद, मौसम और ग्लोबल तनाव से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *