मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ, क्या बनने जा रही है ‘घातक 2’?

सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ, क्या बनने जा रही है ‘घातक 2’?

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने बॉलीवुड को ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। करीब तीन दशक बाद यह जोड़ी हाल ही में ‘बंटवारा 1947’ के लिए साथ आई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

इसके बावजूद सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक नई एक्शन फिल्म पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं और यह फिल्म 1996 में आई सुपरहिट फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल हो सकती है।

क्या ‘घातक 2’ लेकर आ रहे हैं सनी देओल और राजकुमार संतोषी?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने अपनी पांचवीं फिल्म के लिए साथ काम करने का फैसला किया है। इस बार दोनों एक दमदार एक्शन फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं।

फिलहाल फिल्म के टाइटल को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स इसे ‘घातक’ फ्रेंचाइजी से जोड़ने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का नाम ‘घातक 2’ होगा या कोई दूसरा टाइटल रखा जाएगा, यह आने वाले समय में साफ होगा।

1996 की ‘घातक’ से जुड़ी है कहानी?

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ‘घातक’ साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल ने काशी का किरदार निभाया था और उनका जबरदस्त एक्शन अंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

ऐसे में अगर नई फिल्म वास्तव में ‘घातक’ का सीक्वल होती है, तो सनी देओल के फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से यह आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि फिल्म ‘घातक 2’ ही है।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अगले तीन महीनों में की जा सकती है। वहीं सनी देओल की उपलब्ध तारीखों को देखते हुए फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की पहली नैरेशन सनी देओल को दी जा चुकी है। राजकुमार संतोषी अब इसके फाइनल ड्राफ्ट पर दोबारा काम शुरू करेंगे।

Share
अगला लेख → द्वारका में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर प्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *