मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

मायावती का मंदिर बनाने की मांग, अलीगढ़ से भेजा गया अनुमति पत्र; जानिए क्या है पूरा मामला

मायावती का मंदिर बनाने की मांग, अलीगढ़ से भेजा गया अनुमति पत्र; जानिए क्या है पूरा मामला

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर अलीगढ़ से एक अनोखी मांग सामने आई है। आरटीआई एक्टिविस्ट और भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने मायावती का मंदिर बनाने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने मायावती को पत्र भेजकर उनकी अनुमति और आशीर्वाद मांगा है।

गौतम अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि वह अपनी निजी जमीन पर मायावती की प्रतिमा स्थापित कर मंदिर का निर्माण करना चाहते हैं। प्रस्तावित मंदिर का निर्माण अलीगढ़ की खैर तहसील में किए जाने की बात कही गई है।

पंडित केशव देव गौतम का कहना है कि मायावती ने लंबे समय तक शोषित और पीड़ित समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि एक ब्राह्मण होने के बावजूद मायावती के संघर्ष और राजनीतिक जीवन से उन्हें प्रेरणा मिली है। गौतम के मुताबिक, मंदिर बनाने का विचार पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत आस्था और सोच पर आधारित है। उनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को मायावती के संघर्ष, त्याग और राजनीतिक जीवन से परिचित कराना है।

मायावती को भेजे गए पत्र के संबंध में गौतम ने कहा कि उनके अनुसार मायावती ने अपना जीवन देश और प्रदेश के लिए समर्पित किया है। उनका दावा है कि मायावती ने अपने सार्वजनिक जीवन में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे उनके ऊपर दाग लगा हो।

गौतम ने कहा कि मायावती ने जाति और वर्ग से ऊपर उठकर सर्वसमाज के हित में काम किया है। इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने मायावती की प्रतिमा स्थापित करने और मंदिर बनाने का फैसला किया है।

अब इस मांग पर मायावती की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना अहम होगा। अनुमति मिलने की स्थिति में अलीगढ़ की खैर तहसील में मायावती का मंदिर बनाने की योजना आगे बढ़ सकती है।

Share
अगला लेख → धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- अंग्रेजों की ‘B …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *