मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- अंग्रेजों की ‘B पार्टी’ रही कांग्रेस!

धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- अंग्रेजों की ‘B पार्टी’ रही कांग्रेस!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को अंग्रेजों की ‘बी पार्टी’ बताते हुए कहा कि 1937 में वंदे मातरम् के सभी छंदों का गायन हुआ था। धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनकी मानसिकता बिरादरी की राजनीति करने वाली है।

मंत्री ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने बिरादरी के आधार पर राजनीति की, उनका धीरे-धीरे अस्तित्व खत्म हो गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा अलग-अलग बिरादरियों को जोड़कर राजनीति कर रही है और वह भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है।

यूपी सरकार की ओर से 52 वीवीआईपी को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने के आदेश पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता केवल वीवीआईपी की सुरक्षा नहीं, बल्कि प्रदेश का विकास और आम नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि सरकार की दो प्रमुख प्राथमिकताएं विकास और सुरक्षा हैं। उनके मुताबिक, पहले प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है और उसके बाद वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। उन्होंने इसे सरकारी सुरक्षा व्यवस्था का सामान्य हिस्सा बताया।

धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार PDA की परिभाषा बदलते रहे हैं और जैसे-जैसे नई बिरादरियां जुड़ती जाएंगी, उन्हें भी इसमें शामिल करने की कोशिश होगी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का जवाब देने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसी दौरान उन्होंने सपा की पिछली सरकार पर भी हमला बोला और पत्रकारों के साथ कथित व्यवहार का मुद्दा उठाया।

Share
अगला लेख → प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा,संगम क्षेत्र डूबा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *