मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

80वें आजादी दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा संदेश, महिलाओं की आर्थिक आजादी से लेकर ‘रंगला पंजाब’ तक का विजन

80वें आजादी दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा संदेश, महिलाओं की आर्थिक आजादी से लेकर ‘रंगला पंजाब’ तक का विजन

फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में आयोजित 80वें आजादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का आजादी दिवस पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आजादी’ का साल साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत पंजीकृत 74.59 लाख महिलाओं में से 65 लाख से ज्यादा महिलाओं को सम्मान राशि मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे मां-बेटियों को अपनी जरूरतों के मुताबिक पैसे खर्च करने की आर्थिक स्वतंत्रता मिल रही है।

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार महान शहीदों और राष्ट्रीय नायकों के सपनों के अनुरूप पंजाब को खुशहाल और विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य ‘रंगला पंजाब’ बनाना है, जिसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई, सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान जैसे क्षेत्रों में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में अब तक 69,093 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि पंजाब के करीब 88 प्रतिशत खेतों तक नहर का पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ सड़क सुरक्षा फोर्स भी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हुसैनीवाला पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव समेत देश के महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में शहादत देने वाले 21 बहादुर सिख सैनिकों को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर और हुसैनीवाला की धरती देश के स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों की कुर्बानियों की गवाह रही है। शहीदों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हुसैनीवाला में 25 करोड़ रुपये की लागत से ‘विरासती कॉम्प्लेक्स’ बनाया जा रहा है।

भगवंत मान ने 1947 के विभाजन की त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश के बंटवारे की सबसे बड़ी कीमत पंजाब ने चुकाई थी। लाखों परिवारों को अपना घर और जमीन छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बंटवारा सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि परिवारों, रिश्तों और भावनाओं का भी बंटवारा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी पंजाब के लोग सीमा पार स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के खुले दर्शन की अरदास करते हैं। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की देश और पंजाब के प्रति सेवाओं और उनके साहस को भी सलाम किया।

Share
अगला लेख → किसान परिवार में जन्मे गुलाब सिंह लोधी ने आजादी के लिए न्योछ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *