मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश कौन थे महाशय मसुरियादीन पासी? आजादी के लिए काटी 9 साल जेल, CM योगी ने दिलाई याद बृजभूषण के करीबी भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल, अखिलेश बोले- बढ़ रहा PDA परिवार ‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच

यूपी इन्वेस्टमेण्ट, इण्डस्ट्री एण्ड इम्प्लॉयमेंट के नए अवसरों का आधार बन रहा : मुख्यमंत्री

यूपी इन्वेस्टमेण्ट, इण्डस्ट्री एण्ड इम्प्लॉयमेंट के नए अवसरों का आधार बन रहा : मुख्यमंत्री

लखनऊ – उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेण्ट मीट-2026 को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की आज उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेण्ट, इण्डस्ट्री एण्ड इम्प्लॉयमेंट के नए अवसरों का आधार बन रहा है ,प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपने एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट्स, हाई स्पीड कनेक्टिविटी और मॉडर्न ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से निरन्तर आगे बढ़ा रहा है। हमारा लक्ष्य केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर ईको-सिस्टम तैयार करना है, जो इण्डस्ट्री को स्पीड, आम नागरिक को सेफ्टी और इन्वेस्टर्स को एक रिलायबिलिटी दे सके।

इस अवसर पर उन्होंने जापान में रोजगार प्राप्त करने वाले 02 छात्रों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल के साथ कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जापान और उत्तर प्रदेश के बीच बढ़ती और प्रगतिशील साझेदारी पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री जी के समक्ष 03 एम0ओ0यू0 का आदान-प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जापान ने दुनिया को दिखाया है कि लिमिटेड रिसोर्सेज होने के बावजूद डिसिप्लिन, विल पावर, हाई क्वालिटी स्टैंडर्ड, इनोवेशन एण्ड नेशन फर्स्ट की भावना के साथ यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो कोई भी चुनौती आपके मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। आज जापान विश्व की प्रमुख इकोनॉमिक एण्ड इण्डस्ट्रियल पावर के रूप में स्थापित है। जापान की ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स और हाई क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ क्लीननेस और कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी के लिए पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है। काइज़ेन, मोनोज़ुकुरी और सामाजिक सामंजस्य जापान की लाइफस्टाइल और वर्क कल्चर का महत्वपूर्ण आधार है। इन मूल्यों की झलक जापान के एडमिनिस्ट्रेशन, इण्डस्ट्री, एजुकेशन और सोशल लाइफ, प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिंकानसेन अर्थात जापान की बुलेट ट्रेन अपनी टेक्निकल एफिशिएन्सी, पंचुअलिटी, सेफ्टी एण्ड रिलायबिलिटी के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यह ट्रेन जापान की उस सोच का प्रतीक है, जहां टेक्नोलॉजी के साथ प्रिसीजन, स्पीड के साथ सेफ्टी और डेवलपमेण्ट के साथ रिलायबिलिटी को समान महत्व दिया जाता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी अवसंरचनात्मक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जापान के पास इण्डस्ट्रियल एक्सीलेंस की एक असाधारण विरासत है और उत्तर प्रदेश के पास अपने युवाओं की एक ऊर्जावान पीढ़ी है, जो सीखने, सृजन करने और नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के युवा ऐसी स्किल, प्रिसीजन एण्ड वर्ल्ड कल्चर सीखें, जिसकी डिमाण्ड टोक्यो से लेकर दुनिया के किसी भी एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग हब तक हो। इस दिशा में लैंग्वेज उन्हें जापान से जोड़ेगी, टेक्निकल स्किल उन्हें इण्डस्ट्री से जोड़ेगी और जापानी वर्क कल्चर उन्हें ग्लोबल स्टैण्डर्ड से जोड़ेगा।

Share
अगला लेख → सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ, क्या बनने जा रही है ‘घा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *