मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

CM योगी का बड़ा दावा- यूपी में 7 महीने का चीनी स्टॉक, 15 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी मिलें

CM योगी का बड़ा दावा- यूपी में 7 महीने का चीनी स्टॉक, 15 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी मिलें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता और युवाओं को सरकारी नौकरी देने को लेकर बड़ा दावा किया है। लखनऊ में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में चीनी की कमी को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने बताया कि राज्य के पास करीब 28 लाख टन चीनी उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में हर महीने करीब 4 लाख टन चीनी की खपत होती है। इस हिसाब से राज्य के पास लगभग सात महीने की जरूरत के बराबर स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरू किया जाएगा और प्रदेश की मिलों के जरिए करीब 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन करने की क्षमता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ अपनी करीब 25 करोड़ आबादी की जरूरतें पूरी करने में ही सक्षम नहीं है, बल्कि देश की बड़ी आबादी की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने नियुक्त किए गए तकनीकी सहायकों से कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी।

नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती करना बड़ी चुनौती है। उन्होंने दावा किया कि सरकार आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति पत्र दे रही है। उनके मुताबिक, बिना भेदभाव के योग्य युवाओं का चयन होने से उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले छह महीनों में अलग-अलग चरणों में करीब 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि इस लक्ष्य को वे नोट कर लें और सरकार आने वाले महीनों में हर सप्ताह नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने में सफलता मिली है। उन्होंने पिछली सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में नियुक्तियां योग्यता और नियमों के आधार पर की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी उत्पादन, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रदेश की क्षमता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Share
अगला लेख → पटना में छात्रों का हल्लाबोल, सीएम आवास घेराव मार्च के दौरान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *