मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मान सरकार का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ राज्यभर में मेगा एक्शन

मान सरकार का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ राज्यभर में मेगा एक्शन

पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया है। राज्यभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत पुलिस ने बीते दिनों व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों और अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में पूरे प्रदेश में 17,603 छापेमारी की गईं, जिनमें 5,290 गैंगस्टर और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 128 अवैध हथियार बरामद किए गए और 344 घोषित भगोड़े अपराधियों को पकड़ा गया है।

सरकार की ओर से बताया गया कि यह केवल एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति का हिस्सा है। 72 घंटे के विशेष महाअभियान में डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में राज्यभर में एक साथ नाकाबंदी, छापेमारी और धरपकड़ की कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारी खुद जिलों की निगरानी कर रहे हैं और हाई-टेक नाकों के जरिए बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है।

इससे पहले जनवरी में चलाए गए पहले ऑपरेशन प्रहार के दौरान 72 घंटों में 3,256 गिरफ्तारियां हुई थीं और 69 अवैध हथियार बरामद किए गए थे। उस अभियान को पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा समन्वित पुलिस ऑपरेशन माना गया था, जिसमें 12,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 1,200 से ज्यादा टीमें मैदान में उतरी थीं। मौजूदा प्रहार-2 के आंकड़े उस अभियान से भी आगे जाते दिखाई दे रहे हैं।

गैंगस्टरों के साथ-साथ राज्य सरकार ने नशा तस्करी के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है। ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से अब तक 48,167 नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस दौरान 2,149 किलो हेरोइन बरामद की गई और 15.91 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है। अब तक 33,779 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जो सरकार की सक्रिय कार्रवाई को दर्शाती हैं।

सरकार का दावा है कि इन कार्रवाइयों से अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से कमजोर किया जा रहा है और राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ संदेश दिया है कि पंजाब में न तो गैंगस्टरवाद बर्दाश्त किया जाएगा और न ही नशे का कारोबार। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी देकर इस अभियान में सहयोग करें।

राज्यभर में चल रहे इस व्यापक अभियान के बीच पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ और आम लोगों में भरोसे का माहौल दिखाई दे रहा है। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और पंजाब को अपराध और नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जाएंगे।

Share
अगला लेख → किस शासक ने बाबर को किया बेदखल, कैसे छिनी उसकी सल्तनत?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *