मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी पटना में छात्रों का हल्लाबोल, सीएम आवास घेराव मार्च के दौरान पुलिस से झड़प CM योगी का बड़ा दावा- यूपी में 7 महीने का चीनी स्टॉक, 15 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी मिलें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात प्रदर्शनकारियों के साथ पहुंचे CM विजय, रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हुआ एमओयू

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त, 60+ महिलाओं को हमेशा फ्री सफर

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त, 60+ महिलाओं को हमेशा फ्री सफर

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश रोडवेज की विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रदेश में हर उम्र की महिलाओं को सहयात्री के साथ मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बस सेवा की विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं को अपने परिवार और रिश्तेदारों तक आसानी से पहुंचने में मदद करना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 29 अगस्त के बाद भी उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा। पात्र महिलाओं से बस यात्रा के लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर’ के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनता और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया था। उन्होंने महिला स्वावलंबन और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया। योगी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में कई धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार में योगदान दिया, जिनमें वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बस सेवा के अधिकारियों को तीन दिनों तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने के लिए बधाई दी।

रक्षाबंधन के मौके पर शुरू की गई यह विशेष बस सेवा प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत लेकर आई है। सरकार की ओर से विशेष बसों की व्यवस्था के चलते त्योहार के दौरान महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → नेपाल की भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़, 105 भारतीयों समेत 291…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *