मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

नेपाल की भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

नेपाल की भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

नेपाल में तिब्बत सीमा से सटे रासुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में यात्री लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 384 यात्री लापता हैं, जबकि हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता यात्रियों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में सबसे अधिक 105 भारतीय बताए गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के नागरिक भी लापता लोगों की सूची में शामिल हैं।

लापता यात्रियों की शुरुआती सूची नेपाल की 10 टूरिज्म और ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस, ट्रैवल एजेंसियां, स्थानीय प्रशासन, गाइड और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर लापता यात्रियों की लोकेशन और उनकी सुरक्षा की पुष्टि करने में जुटी हैं।

बोर्ड के मुताबिक, शुरुआती सूची में ट्रेकर्स सोसाइटी से 92, सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल्स से 71, लीफ हॉलिडे से 55, हिमालयन ग्लेशियर से 52 और कैलाश जर्नी से 31 यात्री शामिल हैं। इसके अलावा फिशटेल टूर्स एंड ट्रैवल्स, अल्पाइन इको ट्रेक, काठमांडू हॉलिडे टूर्स एंड ट्रैवल्स, रिचा टूर्स एंड ट्रैवल्स और एक्सप्लोर वेकेशन से भी यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली है।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीयों के अलावा अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, कुछ यात्रियों की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूची में 37 लोगों को अनिवासी भारतीय (NRI) के तौर पर भी दर्ज किया गया है।

बाढ़ के बाद प्रभावित इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों की स्थिति का पता लगाने और उनके परिजनों तक सही जानकारी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लापता यात्रियों की यह प्रारंभिक सूची है और अभी इसकी पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने यात्रियों और उनके परिवारों से अपील की है कि आधिकारिक पुष्टि होने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर न पहुंचें।

Share
अगला लेख → नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *