मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली पंजाब के सरकारी स्कूलों पर भिड़े AAP-कांग्रेस, सचिन पायलट को मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा चैलेंज यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का हेल्थकेयर दांव, शिक्षकों से आंगनबाड़ी तक को 5 लाख का कैशलेस इलाज यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश

हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली

हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने शुक्रवार को पंजाब के रूपनगर जिले में आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पुरखाली गांव स्थित अपने ककोट फार्म हाउस में खुद को गोली मार ली। घटना के समय गगनजोत फार्म हाउस में अकेले थे। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गगनजोत संधू शुक्रवार सुबह ही रूपनगर पहुंचे थे। कुछ समय बाद फार्म हाउस में गोली चलने की घटना सामने आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रूपनगर के सरकारी अस्पताल में रखवाया है। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। रूपनगर सदर थाने के एसएचओ सनी खन्ना के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

गगनजोत संधू स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय रहे थे। वह कुरुक्षेत्र जिले के गुमथला गढ़ू गांव से दो बार सरपंच रह चुके थे। उनके पिता जसविंदर सिंह संधू भी हरियाणा की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वह चार बार विधायक चुने गए थे और ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। जनवरी 2019 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → पुतिन-जिनपिंग के साथ BRICS डिनर में दिखेंगे योगी आदित्यनाथ, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *