मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ी

NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई (CBI) ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही दो से तीन अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

सीबीआई के अनुसार, अब तक इस मामले में कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज रघुनाथ मोंटेगांवकर, तेजस हर्षद कुमार शाह, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, मांगी लाल बिवाल, यश यादव, प्रहलाद कुलकर्णी, डॉ. मनोज शिरुरे, धनंजय लोखंडे, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंदारे और मनीषा संजय हवालदार शामिल हैं। सभी की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद अदालत ने इसे 24 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया।

जांच एजेंसी का दावा है कि पीवी कुलकर्णी, जो रसायन विज्ञान के पूर्व विशेषज्ञ रहे हैं, कई वर्षों तक NEET के प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा थे। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग करते हुए प्रश्नपत्र लीक किया। जांच में यह भी सामने आया है कि लातूर स्थित एक कोचिंग संस्थान के संचालक शिवराज मोंटेगांवकर को परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ही प्रश्नपत्र और उसके उत्तर उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बाद कथित तौर पर यह पेपर कुछ कोचिंग संस्थानों और अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान कुछ और संदिग्धों की भूमिका सामने आई है और उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गौरतलब है कि NEET UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक निगरानी के बीच 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के नेतृत्व में जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share
अगला लेख → कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- मंदिरों पर कब्जा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *