मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज, विनोद तावड़े ने संभाली कमान, दिखावे से ज्यादा संगठन पर फोकस अतीक के करीबियों पर FIR, 100 से ज्यादा प्लॉट के कथित फर्जी बैनामे का आरोप आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 5 उम्मीदवार, RJD से 3 सीटों पर सीधा मुकाबला गोंडा की 7 साल की अनामिका का कमाल, तिरंगा लेकर 30 KM दौड़ी गांधी-शास्त्री जयंती पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक 2024 की हार से BJP ने लिया सबक! 2027 में आधे विधायकों के टिकट पर संकट? ‘2017 से पहले हर जिले में होते थे दंगे’, CM योगी का पिछली सरकारों पर बड़ा हमला ‘बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटे तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं’, CM योगी का तंज पंजाब की 37 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची दूसरी किस्त, भगवंत मान ने जारी किए 1,260 करोड़

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज, विनोद तावड़े ने संभाली कमान, दिखावे से ज्यादा संगठन पर फोकस

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज, विनोद तावड़े ने संभाली कमान, दिखावे से ज्यादा संगठन पर फोकस

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। यूपी का प्रभार संभालने के बाद एक महीने से भी कम समय में उनका यह पांचवां दौरा है। तावड़े की सक्रियता को चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर तैयारियों को गति देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

तावड़े ने अपने शुरुआती दौरों में ही यह संकेत दिया कि उनका जोर बड़े स्वागत समारोहों और दिखावे के बजाय संगठनात्मक काम पर रहेगा। 5 सितंबर को लखनऊ दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े होर्डिंग और भव्य स्वागत से बचने की सलाह दिए जाने की बात सामने आई थी। उनके दौरों में संगठन की समीक्षा, कार्यकर्ताओं से फीडबैक और सरकार तथा संगठन के बीच तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि तावड़े की बैठकों में विपक्ष के PDA नैरेटिव और उसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में BJP के प्रदर्शन को देखते हुए संगठन स्तर पर उन क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों की समीक्षा की जा रही है, जहां पार्टी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इन चर्चाओं का उद्देश्य चुनाव से पहले जमीनी रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है।

तावड़े संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें की हैं। 11 सितंबर के लखनऊ दौरे के दौरान BJP के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष भी उनके साथ रहे थे। इन बैठकों में मंत्रियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा की गई थी।

इसके बाद तावड़े ने क्षेत्रवार संगठन की स्थिति समझने पर भी फोकस किया। 17 सितंबर से उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र से जमीनी आकलन की शुरुआत की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से विधायकों के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया गया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 21 और 22 सितंबर को तावड़े BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मेरठ और सहारनपुर पहुंचे, जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों, एमएलसी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठकें हुईं।

विनोद तावड़े को BJP के बिहार चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं में गिना जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भी जमीनी स्तर पर माइक्रो-मैनेजमेंट, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामाजिक समीकरणों की क्षेत्रवार समीक्षा जैसे पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, बिहार की रणनीति को उत्तर प्रदेश में किस रूप में लागू किया जाएगा, इसका अंतिम खाका पार्टी की आगामी संगठनात्मक बैठकों में तय होना है।

BJP की आगामी महत्वपूर्ण बैठक 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में प्रस्तावित है। इसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश की जमीनी राजनीतिक स्थिति, संगठन की तैयारियों और 2027 के चुनाव के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

Share

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *