मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

‘2017 से पहले हर जिले में होते थे दंगे’, CM योगी का पिछली सरकारों पर बड़ा हमला

‘2017 से पहले हर जिले में होते थे दंगे’, CM योगी का पिछली सरकारों पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को वीरता पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 87 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस सुधारों पर आधारित पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में यूपी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़े पद पर क्यों न हो, बिना सुरक्षा के पूरी तरह निश्चिंत नहीं रह सकता। मुख्यमंत्री ने पुलिस के जवानों की ड्यूटी और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा जिला नहीं था, जहां दंगे नहीं हुए हों। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे का उदाहरण देते हुए कहा कि यह हिंसा लंबे समय तक चली थी। योगी आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि उस दौर में कई जिलों में माफिया का प्रभाव था और वे समानांतर व्यवस्था चलाते थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ऐसा दौर भी देखा है जब सूर्यास्त के बाद तराई के कई इलाकों में लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल माना जाता था। उनके मुताबिक, पिछले वर्षों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार की माफिया और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति आगे भी जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस के आधुनिकीकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में 87 नए इंटरसेप्टर वाहन पुलिस बेड़े में शामिल किए गए हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और पुलिस की निगरानी एवं कार्रवाई को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में शहीद सुनील सिंह के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी पुलिस के किसी जवान को पहली बार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मी के साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके परिवार को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया गया। समारोह में वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल की जिम्मेदारी केवल अपराध के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के बीच सुरक्षित माहौल बनाए रखना भी उसकी अहम जिम्मेदारी है।

Share
अगला लेख → 2024 की हार से BJP ने लिया सबक! 2027 में आधे विधायकों के टिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *