मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

श्रीनगर में बर्फबारी से हाईवे बंद, हिमाचल और उत्तराखंड में तापमान माइनस में गिरा

श्रीनगर में बर्फबारी से हाईवे बंद, हिमाचल और उत्तराखंड में तापमान माइनस में गिरा

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इसके चलते नए साल का जश्न मनाने के लिए इन क्षेत्रों में पहुंचे पर्यटक रास्तों में फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के प्रमुख मार्गों और तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 134 सड़कों को बंद कर दिया गया है, वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी कई मार्ग बाधित हो गए हैं।

भारत के पर्वतीय राज्य इस समय बेहद ठंडे मौसम का सामना कर रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। नए साल के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटक शिमला, मनाली, मसूरी, चौपटा और डल लेक जैसे स्थलों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन बर्फबारी और जाम की स्थिति के कारण हजारों पर्यटक रास्ते में ही फंसे हैं।

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय बाद सूखा खत्म हुआ है और यहां बर्फबारी ने कई इलाकों को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों के लिए किसी प्रकार का मौसम अलर्ट नहीं है। शनिवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और डल लेक समेत कई झीलें जम गई हैं। कश्मीर घाटी फिलहाल चिल्ला-ए-कलां (भयंकर सर्दी) के दौर से गुजर रही है, जो 21 दिसंबर से लेकर 29 जनवरी तक चलता है और इस दौरान बर्फबारी और सर्दी की स्थिति सबसे अधिक होती है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर फंसे हुए लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीसी अनंतनाग से स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए कि परिवारों और बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाए।

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण कई मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर के लिए उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी और शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। चमोली जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी से स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटक इस बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों के लिए शनिवार और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी बर्फबारी, बारिश और शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में शनिवार को भारी बर्फबारी हो सकती है। रविवार को भी इन क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है और शिमला सहित कई जिलों का तापमान माइनस में गिर गया है।

Share This
अगला लेख → मिर्जापुर में खनन माफियाओं का आतंक, पुलिस के सामने ही ट्रक क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 80% 💨 4 km/h
Dehradun